Sunita gupta

Add To collaction

छठी मैया

छठ्ठी महापर्व

चलो हम छठ्ठी मनाई हो करी
छठ्ठी की व्रतीयां।
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी।
चौथ से करीब शुरूआतिया
हो करी छठ्ठी का व्रतीयां।
चलो हम छठ्ठी।।।।।।

पंचमी को खीर पूड़ी खाई,
पहले मइया के भोग लगाई।
सबके देई प्रसदिया हो करी,
छठ्ठी का व्रतीयां।
चलो हम छठ्ठी।।।।।।

छठ्ठी के करि निर्जल उपवसवा,
साज श्रीगांर करी भरी मांग
में सेन्दूरवा।
ठेकुआ पूड़ी बनाई हो करी
छठ्ठी की व्रतीयां है
चलो हम छठ्ठी मनाई।।।।।

नदियां किनारे बेदी बनाई,
कलशा धरी दियाना जलाई। 
बेदी पर माता का आसन
लगाई,
गन्ना पर चुनरी,पियरी चढ़ाई।
 फल फूल और नारियल चढाई हो करी छठ्ठी की व्रतीयां।
चलो हम छठ्ठी।।।।।।
घर घर से सखियां बुलाई,
हिल मिल मैया गीत सुनाई।
मैया के पकड़ी चरनिया हो
करी छठ्ठी की व्रतीयां।
चलो हम छठ्ठी।।।।।।

दूध पूत देहू मोरी माई,
ससुराल में सास ससुर मैके
में भाई।
सब कर कुशल मनाई
 हो करी छठ्ठी व्रतीयां।
चलो हम छठ्ठी।।।।।।

हाथों देऊं मैया लाल,लाल
चुडि़या,
मांग में सिंदूरा,लिलार टिकुलिया।
ठेकुआ चना से खोईछा भराई,
सखियों के सेन्दूरा लगाई हो
करी छठ्ठी के व्रतीयां ।
चलो हम छठ्ठी मनाई हो,
करी छठ्ठी व्रतीया प्रदेश
सुनीता गुप्ता सरिता कानपुर 

   16
8 Comments

Gunjan Kamal

06-Nov-2022 02:34 PM

बहुत खूब

Reply

Mahendra Bhatt

04-Nov-2022 03:01 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Palak chopra

03-Nov-2022 03:28 PM

Shandar 🌸

Reply